Delhi News: प्रवासी भारतीयों ने बताया कि भारत में कैसी सरकार होनी चाहिए

Delhi News: आदयानत सोशल फ़ाउंडेशन द्वारा, कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स का आयोजन किया गया जिसमें भारत के बाहर रहने वाले नॉन रेजीडेंट इंडियंस NRI और ओवरसीज़ सिटीज़न ऑफ़ इंडिया OCI एवं प्रबुद्ध भारतीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में भारत से बाहर रहने वाले जितने भी प्रवासी भारतीय है वों भारत के बारे में क्या सोचते है इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मिडल ईस्ट के कम्युनिटी लीडर एवं उद्योगपति आर के महतो ने कहा कि आज लाखों करोड़ों भारतीय लोग अपने देश से बाहर हैं और वे लोग एक आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ़ हमेशा देखते हैं। भारत के विकास और उसके उत्थान में प्रवासी भारतीय अहम भूमिका निभा रहे हैं l

भारत आज 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के आकार के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है। इसे 8% वार्षिक वृद्धि बनाए रखकर संभव बनाया जा सकता है। यह केवल मानव पूंजी विकास पर जोर देने, उत्पादकता और मजदूरी बढ़ाने के लिए कौशल बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण रोजगार पैदा करने वाले सार्वजनिक और निजी निवेश की उच्च दर के माध्यम से ही संभव है। विकसित भारत दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों के बीच समावेशी आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।

नॉर्थ अमेरिका के कम्युनिटी लीडर डॉ० आजाद ने कहा कि एक स्थिर एवं मजबूत निर्णय लेने वाला सरकार एवं नेतृत्व ही भारत को एक महान एवं विकसित राष्ट्र बना सकता है l मोदी जी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, इस सपने को पूरा करने के लिए एनआरआई भी दृढ़ संकल्पित हैं l एक पत्रकार होने के नाते आपसे पूरे देश की जनता इस बात की उम्मीद करती है कि आप प्रवासी भारतीयों की आवाज़ को जनता तक पहुँचाएँगे।

भारत सरकार के पुर्व एडिशनल सेक्रेटरी पीडी सिवाल ने कहा कि इस वक़्त भारत के प्रजातंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज पूरे भारत वर्ष में चल रहा है। आज भारत का भविष्य जनता के हाथों में है और ये हम सबके लिए एक बहुत अहम मुद्दा है कि देश का शासन एक सुदृढ़ हाथों में हो जिससे देश का भविष्य उज्जवल होगा और उसका विकास होगा।

जाने माने विश्व प्रसिद्ध कवि गजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि आज पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा है और भारत विश्व का दूसरा इकॉनामी बनने जा रहा है। भारत की GDP दिन प्रतिदिन अपनी आर्थिक नीति की वजह से दुनिया के अन्य देशों के मुक़ाबले आगे की तरफ़ बढ़ रही हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी और उनकी टीम का एक बहूत ही बड़ा योगदान है जिसकी वजह से आज भारत के अंदर दिन प्रतिदिन हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

साउथ ईस्ट एशिया के कम्युनिटी लीडर राजेश जिंदल ने कहा कि भारत की जो फॉरेन पॉलिसी है उससे भारत एवं भारतीयों का सम्मान बढ़ा है आज अन्य देश हमें सम्मान भरी नज़रों से देखते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को आर.के. महतो, उद्योगपति, परोपकारी और मध्य पूर्व के सामुदायिक नेता, डॉ. आज़ाद कुमार कौशिक, प्रोफेसर और सामुदायिक नेता, उत्तरी अमेरिका, अध्यक्ष-नेशनल अलायंस ऑफ़ इंडो-कैनेडियन, राजेश जिंदल, दक्षिण पूर्व एशिया के उद्योगपति और परोपकारी, मीना कुमारी (एनआरआई),पूर्व निदेशक, एनपीटीआई (भारत सरकार), गजेंद्र सोलंकी, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार, पी.डी. सिवाल: पूर्व अतिरिक्त सचिव, सरकार। भारत के, डॉ. राजीव कंसल: शिक्षाविद्, जयंत कुमार, कॉर्पोरेट सलाहकार, विनोद कुमार, वरिष्ठ नौकरशाह और नरेंद्र एम गुप्ता, पूर्व कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लिमिटेड) ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *